मान्यवर
आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे कुछ साथियों ने स्मृतिशेष मेरे पिताजी श्री सीताराम यादव जी पर एक पुस्तक का प्रकाशन करना चाहते हैं।
इस पर पिछले दिनों से काम होना था लेकिन समय के साथ जिस तरह की वैश्विक व्याधा छा गई थी उसके कारण इस कार्य में विलंब हो गया है।
आपका उनके साथ लंबा साथ रहा है उनके बारे में आपके संस्मरण बहुत महत्व रखते हैं मैं चाहता हूं कि आपके संस्मरण इस पुस्तक में अवश्य शामिल हो पूरा विश्वास है कि आप समय निकाल करके उनके साथ जुड़ी अपनी स्मृतियों को मुझे प्रेषित करने का कष्ट करेंगे जिससे इस कार्य को यथाशीघ्र पूरा किया जा सके।
आपसे अनुरोध है कि आप इसे लिखित रूप में या टाइप किए हुए फार्म में मुझे मेरे मेल पर प्रेषित कर सकते हैं अथवा मेरे द्वारा दिए जा रहे डाक के पते पर भेज सकते हैं।
इस पुस्तक के प्रकाशन में उनके चित्रों की भी जरूरत है यदि आपके पास इस तरह का कोई चित्र है तो उसे प्रेषित करने का कष्ट करें।
मेरा विश्वास है कि यथाशीघ्र आप हमारे द्वारा मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे।
सादर
आपका
अजय कुमार यादव
भिवंडी मुंबई।



No comments:
Post a Comment