श्री सीताराम यादव सेठ जी के व्यक्तित्व पर
कर्नल बी प्रसाद सिंह यादव से डा.लाल रत्नाकर की बातचीत :
(जैसा की आप जानते हैं सेठ श्री सीता राम जी जौनपुर जिले के एक गांव रमदेईया से निकलकर मुंबई गए उन्होंने वहां जाकर आर्थिक सामाजिक एवं राजनितिक क्षेत्र में उन्होंने काफी प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ ही उन्होंने अनेक क्षेत्रों में लोगों को सहयोग किये, आने वाली पीढ़ी के लिए उनके संघर्ष को एक ग्रन्थ निकालने की योजना है जिसमे इस बातचीत को सम्मिलित करना है।)
श्री सीताराम यादव : दूरदर्शी और समाजसेवी व्यक्तित्व
- कर्नल भगवती प्रसाद यादव
मेरा जन्म 1934 में हुआ था, मेरा ननिहाल लोहरिआव (भटौली) में था और मैं वहां पर 1939 तकं था क्योंकि सीताराम जी का गांव वहां से करीब है तो ऐसी चर्चा होती रहती थी जिसकी वजह से मैं उनके बारे में सुना करता था। मेरा छोटा भाई हरगेन उनके साथ तेजी बाजार में पढ़ता था । उन्होंन राय किया कि हमलोग बाहर चलते हैं और वह मुंबई गए, मेरे भाई को रेलवे में जॉब मिल गई और उन्होंने भिवंडी में कोई पावर लूम का कारखाना था उसमें काम शुरू किये। वैसे तो मैं 1939 से इनको जानता था लेकिन बीच में क्योंकि मेरी पढ़ाई टी डी कॉलेज से हुई इसके बादणं इंजीनियरिंग करने खड़गपुर गया खड़गपुर के बाद नौकरी में आया अब मेरी पोस्टिंग अंबरनाथ में हुई जो मुंबई के करीब है । यह वही समय था जब मेरे स्वसुर श्री लक्ष्मी शंकर यादव जी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हुआ करते थे वह मुंबई आए और उनका बहुत भव्य स्वागत हुआ मुझे यह पता था कि यहां भिमंडी में श्री सीताराम जी रहते हैं । उनको जब पता चला कि मैं अंबरनाथ आया हुआ हूं तब वह आए और एक दिन हमारे साथ रहे। और मैं उनसे कहा कि मैं एक दिन आपके यहां आऊंगा फिर हम लोग उनके यहां गए।
भिवंडी में उन्होंने अपना काम धाम दिखाया दो फ्लोर पर कई पावर लूम लगे हुए थे। उस समय दो ट्रक और एक छोटी गाड़ी कार थी तो उन्होंने बताया कि इसी से हम मेरे कारखाने में बने हुए कपड़ों की सप्लाई करते हैं।यह वही समय था जब उन्होंने बताया कि यहां पर गांव से भी लोग आते रहते हैं और उनको यहां काम मिल जाता है रहने की जगह मिल जाती है इस तरह से लोग अपने हिसाब से काम करते रहते हैं। उन पर कोई दबाव नहीं था और वह लोग अपनी मर्जी से जब चाहे तब काम करें खाना बनाएं खाएं और विश्राम करें जब मन हो तब काम करें। इस तरह से उन्होंने उस व्यवसाय में काफी तरक्की की।एक दूसरी जगह उन्होंने दिखाई जिसे वह सिनेमा खोलने के लिए ली थी, लेकिन उनकी समझ में यह बात जल्दी ही आ गई कि जब तक मैं टिकट ब्लैक नहीं करूंगा तब तक फायदा नहीं होगा इसलिए इस विचार को उन्होंने छोड़ दिया फिर उन्होंने वहां पर धुले हुए कपड़े का काम करने की योजना बनाई थी जहां से अपनी गाड़ियों के माध्यम से धुले हुए कपड़ों को कंपनी में पहुंचा देते थे और इस तरह से इस जगह का भी उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए किया।क्योंकि उनसे पुराने ताल्लुक थे तो उन्होंने कहा कि मैंने एक जगह देखी है आप नौकरी में हैं और ईमानदार हैं इसलिए मैं चाहता हूं कि आप उसमें से आधी जगह ले लीजिए। मुझे लगा मुंबई में कहां जगह मिलेगी मुंबई में समुद्र है और बाकी और से घिरा हुआ है कितनी जगह कहां मिलेगी फिर उन्होंने बताया कि जगह यहीं पर है पहाड़ियों के बीच में और ऐसे ही टूटी फूटीजगह संभवत 2 एकड़ रही होगी 1 एकड़ जमीन उन्होंने मेरे लिए कहा और कहा कि 1 एकड़ में अपने लिए रखूगा।फिर मैं सोचा कि इतनी जगह के लिए मेरे पास पैसा कहां है तो मैंने उनसे कहा कि मेरे पास तो पैसा ही नहीं है मैं कैसे यह जमीन ले पाऊंगा तब उन्होंने पूछा कि कितना पैसा होगा मैंने बताया कि 10 ₹15000 होंगे फिर उन्होंने बहुत विचार किया और कहा कि मैं इतने में ही आपको इंतजाम करवा दूंगा। फिर मैंने कहा कि कैसे करवा देंगे उन्होंने कहा कि कोई नहीं मैं करवा दूंगा लेकिन मेरी हिम्मत नहीं हुई अब मैं जरूर पछताता हूं कि वह जमीन कितने करोड़ की होती। मेरा ख्याल है कि अगर मैं लिया होता तो आज मैं 10 करोड़ का मालिक होता है लेकिन मुझे लगा कि कौन इस जमीन की रखवाली करेगा कोई इसमें भैंस भाग लेगा कोई कब्जा कर लेगा या इसी तरह से गुंडे मवाली उसमें आ जाएंगे उनसे लड़ाई कौन करेगा और मैं कचहरी से बहुत दूर रहना चाहता हूं लड़ाई इत्यादि में मेरी कोई रुचि नहीं है इसलिए मैंने यही मन बनाया की मुझे जमीन नहीं लेनी है।
प्रश्न : मेरे मित्र बी आर विप्लवी जी भी इस साक्षात्कार में उपस्थित थे तो उन्होंने कहा कि वह कितने दूरदर्शी थे।
जवाब : कर्नल साहब ने स्वीकारते हुए कहे कि जी और उनके परिवारिक ताल्लुक इतने पुराने थे कि वह चाहते थे कि मेरा आर्थिक रूप से मजबूती हो जिसके लिए उन्होंने यह प्रस्ताव भी दिया और उसको क्रियान्वित करने का भी मन बना लिया था। एक बार की घटना याद है कि बाबूजी लक्ष्मी शंकर यादव जी जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो वह कांग्रेस भवन बनवाना चाहते थे वह उसके लिए धन कलेक्शन हेतु मुंबई गए हुए थे लेकिन उन दिनों उत्तर प्रदेश में हेमवती नंदन बहुगुणा हुआ करते थे जिन्होंने वहां के लोगों को मना कर दिया था कि इनको थैली नहीं देनी है, लेकिन उनका इतना स्वागत हुआ की फूलों का ढेर लग गया और उत्तर भारत के लोगों मैं भी बहुत उत्साह था। और श्री सीताराम यादव जी ने भिवंडी में इतना भव्य स्वागत कराया था जिससे लोगों द्वारा स्वागत में लाई गई फूल मालाओं का ढेर लग गया जिसे देखकर श्री सीताराम जी से लक्ष्मी शंकर यादव जी कहने लगे कि इतने फूलों के तो पैसे बहुत हो जाते। मेरा मानना है कि उन्होंने अपनी कर्तव्य निष्ठा और व्यवसायिक दृष्टि से अपने आसपास और समाज के तमाम लोगों को इस तरह के उद्योग धंधे से जोडे ओर बहुत सारे लोगों को जागरूक और विभिन्न व्यवसायों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित तो किए ही और सहयोग भी किए।यह मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ की श्री सीताराम जी बहुत दूरदर्शी और समाजसेवी व्यक्ति थे।


No comments:
Post a Comment